नोटों की बारिश का VIDEO: 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा,
बिलासपुर में तांत्रिक गिरफ्तार, महिला भी शामिल, तांत्रिक अनुष्ठान कर बारिश कर दूंगा पैसों की… वीडियो दिखाकर रुपए डबल करने का दावा! फिर जो हुआ जानकर दंग रह गए लोग,,,,
बिलासपुर: तांत्रिक अनुष्ठान कर पैसे की बारिश करने और पैसा दुगुना करने का झांसा देने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि आरोपियों ने ढाई लाख रुपए को ढाई करोड़ रुपए बनाने का झांसा देकर ठगी की थी। आरोपियों ने पैसे की बारिश करते हुए वीडियो बनाकर पीड़ितों को फँसाया।
दरअसल, कोरिया जिले के चरचा थाना क्षेत्र निवासी शिवकुमार चेरवा ने 3 फरवरी को बिल्हा थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में उन्होंने बताया कि रिखीराम नवरंग, विमला बाई, बृहस्पति, ब्रिज बाई और विजय राज ने एक राय होकर पैसा झरने के नाम पर ढाई लाख रुपए की ठगी की। आरोपियों ने तांत्रिक अनुष्ठान कर पैसे बरसने का वीडियो दिखाया और ढाई लाख रुपए को ढाई करोड़ रुपए बनाने का झांसा दिया। बाद में न तो पैसे डबल हुए और न ही आरोपियों ने पैसा वापस किया। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। गौरतलब है कि पीड़ित पक्ष ने बीते दिनों रकम वापस लेने के लिए कथित तांत्रिक और उसके परिवार वालों से लूटपाट की थी। कार, नगद और गहने लूटकर आरोपी फरार हो गए थे। रतनपुर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके बाद तांत्रिक अनुष्ठान कर पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने की वारदात का भी खुलासा हुआ। बिल्हा पुलिस ने ठगी करने वाले कथित तांत्रिक सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
तांत्रिक ने रकम दोगुना करने की दी झांसा फंसाने के लिये पैसे उड़ता विडियो बनाया ।।
Related Posts
Address : Junapara, Tehsil – Takhatpur, District – Bilaspur, Chhattisgarh
Email: cgcrimealert@gmail.com
Rameshwar Puri Goswami
Editor
Mobile: +91-7000712391
Important Pages
© 2025 CG Crime Alert. Designed by Nimble Technology.


नोटों की बारिश का VIDEO: 2.50 लाख को 2.50 करोड़ बनाने का झांसा,

