प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के नेतृत्व में मनरेगा योजना के नाम परिवर्तन तथा केंद्र सरकार द्वारा 90:10 के अनुपात को बदलकर 60:40 किए जाने के विरोध में एक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह पदयात्रा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जोरापारा से प्रारंभ होकर मोछ, खैरी होते हुए गिरधौना तक निकाली जाएगी,

जिसकी कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर रहेगी।

इस पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आम जनता की आवाज बुलंद की जाएगी तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना से हो रहे अन्याय का विरोध किया जाएगा।

🕐 समय: दोपहर 1 बजे

📅 तारीख: 21 जनवरी 2026

इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदेश सचिव श्री आत्मजीत सिंह मक्कड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (तखतपुर ग्रामीण) श्री अभ्भुदय जित्तू  तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (सकरी) श्री अमित साहू एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री शैलेंद्र निर्मलकर द्वारा संयुक्त रूप से दी गई।

उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेसजनों, मनरेगा श्रमिकों एवं आम नागरिकों से पदयात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Share.

Address : Junapara, Tehsil – Takhatpur, District – Bilaspur, Chhattisgarh

Email: cgcrimealert@gmail.com

Rameshwar Puri Goswami
Editor

Mobile: +91-7000712391

© 2025 CG Crime Alert. Designed by Nimble Technology.

Exit mobile version